27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

हार के बावजूद फाइनल में चीन से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

सिंगापुर। चौथे महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैच में भारत, चीन से हार गई। भारत को चीन के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन भारत हार के बाद भी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। शनिवार को फाइनल में भारत का सामना इसी प्रतिद्वंद्वी से होगा। मैच में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन आखिर में चीन मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले विजयी गोल दागने में सफल रहा।
भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर- इस जीत से चीन नौ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि भारत को सात अंक के साथ दूसरा स्थान मिला। इसके बाद जापान, कोरिया और मलेशिया का नंबर आता है।
चौथे क्वार्टर में चीन ने बनाई बढ़त-इन दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार कल शाम पांच बजे से फाइनल खेला जाएगा। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। चीन ने 35वें मिनट में यांग चेन के मैदानी गोल से बढ़त बनाई। उसने चौथे क्वार्टर में 51वें मिनट में अपनी बढ़त 2-0 कर दी। उसकी तरफ से यह गोल कियु गुओ ने किया।

भारत ने अंतिम क्षणों में हमलावर तेवर अपनायें और लगातार दो गोल दागे। पूनम रानी ने 52वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि कप्तान वंदना कटारिया ने 55वें मिनट में दूसरा गोल किया। चीन को अंतिम हूटर बजने से पहले पेनल्टी कार्नर मिला जिसे वह गोल में तब्दील करने में सफल रहा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles