28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

धार और इंदौर इंटर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन के फाइनल में आमने-सामने

(NST News) भोपाल. गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन स्पोर्ट्स क्लब, जेके रोड में चल रही जीएच रायसोनी स्मृति 63वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं 78वीं एमपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 में धार और इंदौर ने फाइनल में जगह बना ली है। भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में धार ने मेजबान भोपाल को 3-1 से हराया। मैच में शिवांश गुर्जर (भोपाल) को आदित्य चौहान (धार) ने 14-21, 21-11, 21-7 से हराया। शिवानी चौधरी (धार) ने आदित्या शर्मा (भोपाल) को 21-10, 21-12 से मात दी। यश रायकवार-पियूष बोबाड़े (धार) ने अक्षत शर्मा-यश दवे (भोपाल) को 21-18, 21-18 से हराया, जबकि अंतिम मुकाबले में अमित राठौर (धार) ने यश दवे (भोपाल) को 21-16, 21-14 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में इंदौर ने सीहोर को 3-1 से मात दी। अनिकेत परदेशी (इंदौर) ने ध्रुव चौहान (सीहोर) को 21-19, 21-18 से हराया। ओजस्वी भोमिया (इंदौर) ने दिव्यांशी दुबे (सीहोर) को 21-1, 21-10 से हराकर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि ध्रुव चौहान-हिमांशु मुकाती (सीहोर) ने युवराज तिवारी-भव्या पुरोहित (इंदौर) को 22-20, 23-21 से हराकर एक अंक लौटाया, लेकिन वत्सल सोमानी (इंदौर) ने हिमांशु मुकाती (सीहोर) को 21-10, 21-16 से हराकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। क्वार्टर फाइनल में भोपाल ने उज्जैन को 3-1, सीहोर ने ग्वालियर को 3-1, धार ने नर्मदापुरम को 3-0 और इंदौर ने रीवा को 3-1 से हराया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles