34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दी वॉर्निंग? वायरल पोस्ट पर मुंबई इंडियंस का जवाब

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक स्नैपचैट ने दावा किया है कि हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को चेतावनी दी है कि अगर वह इस सीजन में रन नहीं बनाते हैं तो इसे मंजूर नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दावे के साथ यह भी कहा गया है कि इस सीजन में रोहित की प्लेइंग इलेवन में जगह पर संकट मंडरा सकता है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट पर मुंबई इंडियंस ने प्रतिक्रिया देते हुए अपना जवाब दिया।

रोहित को चेतावनी देने की खबर, क्या बोले हार्दिक पांड्या

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या से जुड़ी जो पोस्ट वायरल हो रही है उसमें लिखा है, खबरों के मुताबिक, हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2026 से पहले रोहित शर्मा को चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या ने मैनेजमेंट को बता दिया है कि अगर इस बार रोहित अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुंबई टीम मैनेजमेंट पिछले 10-12 साल से रोहित के प्रदर्शन से निराश है क्योंकि टीम में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ियों में से एक होने के बावजूद उन्होंने लगभग हर सीजन में 200-300रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 120 रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पोस्ट के सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के आधिकारिक अकाउंट ने तुरंत इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा गया कि ‘कुछ भी।’ यानी मुंबई फ्रेंचाइजी ने साफ तौर पर इस तरह की खबरों का खंडन किया और इसे पूरी तरह से झूठी खबर बताई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आपको बता दें कि रोहित की बैटिंग फॉर्म चिंता का विषय रही है क्योंकि 2013 के बाद से उन्होंने किसी भी सीजन में 500 रन नहीं बनाए हैं। हालांकि पिछले साल उन्होंने 15 मैचों में 29.86 की औसत से 418 रन बनाए थे जिसमें उनके नाम चार अर्धशतक शामिल थे। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं और पिछले दो सीजन से इस टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं, लेकिन वो टीम को चैंपियन बना पाने में सफल नहीं हो पाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles