24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

डिजियाना-11 ने एनडी मीडिया को 19 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) 6वीं मीडिया खेल कार्निवाल-2026

भास्कर और जनसंपर्क के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज

Nst news, भोपाल। ओल्ड चैंपियन मैदान पर खेले गए नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) 6वीं मीडिया खेल कार्निवाल-2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में डिजियाना-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनडी मीडिया को 19 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उसका सामना दैनिक भास्कर और जनसम्पर्क के बीच सेमी फाइनल की विजेता से होगा।

टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी एनडी मीडिया के सामने डिजियाना-11 ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टीम की ओर से रविंद्र सिंह ने 27 गेंदों में 45 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं मुकेश रावत ने नाबाद 38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। फैज आलम ने भी 16 गेंदों में 29 रन की तेज पारी खेली।

एनडी मीडिया की ओर से विवेक साध्य ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। केके गंगवार ने 2 विकेट और प्रकाश, राहुल तंवर व ललित कटारिया ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनडी मीडिया की टीम 17.2 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विष्णु ने 27 और पियूष मिश्रा ने 30 रन की पारी खेली, विवेक साध्य ने 22, केके गंगवार ने 16, विनय वंशकार ने 12 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

डिजियाना-11 की ओर से गेंदबाजी में अजय यादव और मुकेश रावत ने 3-3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। कप्तान राजा अहिरवार ने भी 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हिमांशु को एक सफलता मिली। इस जीत के साथ डिजियाना-11 ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली। मुकेश रावत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अरेरा क्रिकेट अकादमी के कोच सुरेश चैनानी ने प्रदान किया। इस मौक़े पर आयोजक इंद्रजीत मौर्य मौजूद रहे।

100 मीटर दौड़ में अनिकेत चौहान पहले, विक्रम अहिरवार दूसरे और रविंद्र सिंह तीसरे स्थान पर

इससे पूर्व आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में अनिकेत चौहान ने सबसे पहले फिनिश लाइन पार करते हुए पहला स्थान हासिल किया।दौड़ में विक्रम अहिरवार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रविंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। तीनों खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही तेज गति बनाए रखी और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles