District level school wrestling:खेल दिवस पर ज़िला स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न

0
District level school wrestling
District level school wrestling

भोपाल। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में ज़िला स्तरीय शालेय कुश्ती (District level school wrestling)प्रतियोगिता अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में भोपाल ज़िला कुश्ती संघ एवं शिक्षा विभाग के तत्वाधान में विश्वामित्र अवार्डि शाकिर नूर,विक्रम अवार्डि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फा़तिमा बानो, राष्ट्रीय कुश्ती कोच अब्दुल उमेर ,लालु उस्ताद,शिवानंद बाथम आदि की देखरेख में संपन्न कराई गई।इस मोके पर प्रतिभावान पहलवानो खूब जोर अजमाइस की।

इस आयोजन में बालक/बालिका कुश्ती खिलाड़ियों को सम्मानित व आशीर्वाद देने के लिए मध्य प्रदेश खेल और युवक कल्याण विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर बालूसिंह यादव,खेल और युवा कल्याण विभाग की सीनियर ज़िला खेल अधिकारी श्रीमती वानी साहू ,खेल युवा कल्याण विभाग की डिप्टी डायरेक्टर वित्त विभाग श्रीमती स्वर्णा चतुर्वेदी,भोपाल ज़िला शिक्षा विभाग के ज़िला खेल अधिकारी डी.एस.धुर्वे ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here