(NST News) भोपाल. वर्ष 2025-26 के स्कूली खेलों के अंतर्गत ज़िला स्तरीय कुश्ती चयन स्पर्धाएं 23 व 24 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिता शासकीय हमीदिया बालक गिन्नौरी विद्यालय द्वारा अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल, भोइपुरा, भोपाल में करवाई जा रही है।
स्पर्धा में 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिका भाग लेंगे। 14 व 17 वर्ष की बालिकाओं के लिए मुकाबले फ्री स्टाइल में होंगे। 17 व 19 वर्ष के बालकों के लिए फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों शैलियों में मुकाबले होंगे।
खिलाड़ियों को 23 जुलाई को सुबह 9:00 बजे तक अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी को ऑनलाइन पंजीकरण की मूल प्रति, संकुल हस्ताक्षरयुक्त फॉर्म और मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। वज़न जांच सुबह 10:00 बजे से तथा मुकाबले दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे।

