तनमय, वियोम, वाणी, मैत्री, जाज्वल और इशिता को चार-चार स्वर्ण पदक मिले
भोपाल। राजधानी के प्रतिभावान तैराक प्रखर परमार ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं निनाद जैन के हिस्सा में पांच स्वर्ण पदक आए हैं। इन दोनों के अलावा तनमय शिंदे, वियोम खन्ना, वाणी जैन, मैत्री गुप्ता, जाज्वल नारद और इशिता परिहार को चार-चार स्वर्णिम सफलताएं मिलीं हैं। आर्यन एस. गणेश, ईशान डोंगरे, इशिता गुप्ता, निमिशा भट्टाचार्य, अंकिता रावत और आदित्य प्रताप सिंह को तीन-तीन गोल्ड मेडल्स मिले हैं। इनके अलावा दिविजा सिंह कुशहवाह, अश्लेषा सप्रे, स्वर्णिमा अरोड़ा, नाव्या सिंह, अवणी खंडूरी, अपूर्व पारे, विशाल मकोरिया, आदित्य खरे को दो-दो स्वर्ण पदक मिले हैं। जबकि नादिया आजम, चिराम संतानी, विहान जौहरी, पार्थ सिंह चौहान, विधि दुबे, सिद्धार्थ काक, कार्तिकेय गुप्ता, कुशाग्र मेहरा, स्वयं कल्याणी और शिवांश सिंह के हिस्से में एक-एक स्वर्ण पदक आए हैं।