भोपाल: अरविंदो स्कूल, भोपाल में 11 व 12 अगस्त को आयोजित शालेय जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सेंट थॉमस स्कूल, अयोध्या नगर की छात्रा दिव्या अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा दसवीं में अध्ययनरत दिव्या ने अंडर-17 आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभागीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। दिव्या की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य फादर डॉ. रेनी एवं कोच सेंसई शिवा सोनी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने दिव्या की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली और भी बड़ी उपलब्धियों का संकेत है। संभागीय प्रतियोगिता में अब दिव्या अपने विद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय परिवार ने भी उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

