एनएसटी न्यूज, भोपाल। विशाखापत्तनम में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), भोपाल के कक्षा चौथी के छात्र अनंतजीत सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, हार्दिक मजूमदार ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को एक और सफलता दिलाई। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना अनंतजीत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने संतुलन, गति और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल रेस में उन्होंने अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन उनका आत्मविश्वास और खेल कौशल दर्शकों और निर्णायकों दोनों को प्रभावित करने वाला रहा। अनंतजीत सिंह की इस सफलता में उनके कोच साजिद खान का अहम योगदान रहा।
63वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में डीपीएस भोपाल के अनंतजीत सिंह का रजत पदक
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

