Dutee Chand पर लगा चार साल का प्रतिबंध

0
Dutee Chand पर लगा चार साल का प्रतिबंध
Dutee Chand पर लगा चार साल का प्रतिबंध

नई दिल्लीः एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली भारत की धाविका दुती चंद डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। नतीजतन, उन्हें चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंध की अवधि तीन जनवरी से लागू होगी। एडीडीपी के समक्ष सुनवाई के दौरान हालांकि, दुती चंद ने प्रतिबंधित दवा लेने से इनकार किया था, लेकिन वह अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर सकीं थी। दुती पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के अनुच्छेद 2.1, 2.2 के उल्लंघन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।उनके प्रदर्शन को अयोग्य घोषित किया जाएगा।मीडिया रिपोट के अनुसार दुती को सजा के खिलाफ डोपिंग रोधी अपील पैनल के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए 21 दिन का समय दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 2018 जकार्ता एशियाई खेल में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दो रजत पदक जीतने वाली दुती का भुवनेश्वर में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के डोप नियंत्रण अधिकारियों ने पांच और 26 दिसंबर 2022 को दो बार परीक्षण किया था। जबकि उसके पहले नमूने में एनाबालिक एजेंट एंडारिन, ओस्टरिन और लिगैंडरोल की उपस्थिति का पता चला, दूसरे नमूने में एंडारिन और ओस्टारिन पाए गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here