27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ED ने रैना और धवन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित अवैध सट्टेबाजी साइट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत के पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। यह जानकारी पीटीआई ने गुरुवार (6 नवंबर) को आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जारी की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी (Enforcement Directorate) ने , ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट 1xBet के खिलाफ चल रहे मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कदम उठाए गए हैं। इसके तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को अटैच करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

रैना और धवन ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में जानबूझकर की मिलीभगत

ईडी की जांच में सामने आया है कि रैना और धवन ने जानबूझकर 1xBet के प्रचार के लिए विदेशी कंपनियों के साथ विज्ञापन समझौते किए थे। इस जांच के दौरान, ईडी ने इन दोनों के अलावा पूर्व क्रिकेटरों युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, साथ ही अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से भी पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार, कुराकाओ में पंजीकृत 1xBet का सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों का अनुभव है।

कई राज्यों में दर्ज हुए केस, जांच जारी

धनराशि कथित तौर पर कई विदेशी बिचौलियों के जरिए भारतीय खातों में भेजी गई, ताकि यह वैध विज्ञापन आय प्रतीत हों। यह जांच 1xBet के संचालकों के खिलाफ विभिन्न राज्य पुलिस एजेंसियों द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर पर आधारित है। जांच से पता चला कि कंपनी हजारों अवैध खातों और असत्यापित भुगतान गेटवे के जरिए भारतीय यूजर्स को ऑनलाइन सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान कर रही थी।

6,000 से अधिक बनावटी खातों का दुरुपयोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय उपयोगकर्ताओं से राशि इकट्ठा करने के लिए 6,000 से अधिक नकली खातों का उपयोग किया गया। इन खातों के जरिए कई स्तरों पर लेन-देन कर इसे वैध दिखाने का प्रयास किया गया। ईडी ने बताया कि धन के प्रवाह के पैटर्न और फर्जी व्यापारी प्रोफाइल से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के संकेत मिले हैं। हाल ही में चार भुगतान गेटवे पर छापेमारी की गई, जिसमें 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त की गई और 60 बैंक खाते फ्रीज किए गए। तलाशी के दौरान अवैध लेन-देन से जुड़े संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल प्रमाण भी हाथ लगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles