32.1 C
New Delhi
Monday, May 19, 2025

शूटिंग वर्ल्ड कप में इलावेनिल वलारिवान ने स्वर्ण पदक जीता

रियो दि जिनेरियो। भारतीय युवा निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने निशानेबाजी विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। यह सीनियर निशानेबाजी विश्व कप में उनका पहला स्वर्ण पदक है। भारत की अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला इस बार कोई पदक अपने नाम नहीं कर सकीं। सीनियर स्तर पर अपने पदार्पण वर्ष में इलावेनिल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रिटेन की सियोनाद मैकिन्तोश (250.6 अंक) को पछाड़कर फाइनल में 251.7 अंक हासिल किए और स्वर्ण पर कब्जा किया। मैकिन्तोश को रजत पदक मिला। चीनी ताइपे की यिंग शिन लिन को कांस्य पदक मिला। इससे पहले इलावेनिल और अंजुम ने फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफिकेशन में क्रमश: 629.4 और 629.1 अंक का स्कोर जुटाकर चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया था। विश्व की शीर्ष निशानेबाज अपूर्वी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं और 627.7 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहीं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles