नई दिल्ली : T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही पिच पर यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए रणनीति और धैर्य की बड़ी परीक्षा साबित होगा। इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अब तक केवल एक मैच हारी है, जो ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के खिलाफ थी। इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर अपने प्रदर्शन को मजबूत किया है। अब टीम की नजर चौथी लगातार जीत हासिल कर सेमीफाइनल के करीब पहुंचने पर होगी।
इंग्लैंड को पाकिस्तान से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है क्योंकि पाकिस्तानी स्पिनर इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तानी टीम में उस्मान तारिक की मिस्ट्री स्पिन के साथ सैम अय्यूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे विकल्प भी हैं। ऐसे में पल्लेकेले की धीमी पिच पर स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है। पाकिस्तान का पिछला मैच बारिश में धुल गया था। अब टीम की कोशिश जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाने पर की होगी।
ENG vs PAK लाइव: कब और कहां देखें मैच
क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे। वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल T20I मैच: 31
इंग्लैंड जीता: 21
पाकिस्तान जीता: 9
नो रिजल्ट: 1
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बेंटोन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ल्यूक वुड।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

