नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। स्पिनरों के अनुकूल मानी जा रही इस पिच पर दोनों टीमों की रणनीति और धैर्य की कड़ी परीक्षा होगी। इंग्लैंड अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है, जो उसे ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला था। इसके बाद इंग्लिश टीम लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है और अब उसकी नजर चौथी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के और करीब पहुंचने पर टिकी है।
इंग्लैंड को पाकिस्तान से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के पास उस्मान तारिक की मिस्ट्री स्पिन के अलावा सैम अय्यूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे प्रभावी विकल्प मौजूद हैं। पल्लेकेले की धीमी और स्पिन-अनुकूल पिच पर ये गेंदबाज मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, ऐसे में अब टीम की कोशिश होगी कि वह यह मैच जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से अपनी स्थिति बनाए।
ENG vs PAK मैच LIVE कैसे देखें? पूरी जानकारी यहां
क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे। वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल T20I मैच: 31
इंग्लैंड जीता: 21
पाकिस्तान जीता: 9
नो रिजल्ट: 1
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बेंटोन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ल्यूक वुड।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

