26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंग्लैंड हो जाए तैयार! फॉर्म में लौटा ऑस्ट्रेलियाई स्टार, तीन मैच में चार शतक, एशेज में तय है एंट्री

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन ने एक बार फिर अपने बल्ले से जोरदार दस्तक दी है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज़ से पहले उन्होंने वापसी की मजबूत नींव रख दी है। 31 वर्षीय लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सीज़न की शुरुआत क्वींसलैंड के लिए बेहद धमाकेदार अंदाज़ में की है, जहां उन्होंने चार पारियों में तीन शानदार शतक जड़े। उनकी यह लाजवाब फॉर्म न सिर्फ चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रही है, बल्कि एशेज में उनकी संभावित वापसी के संकेत भी दे रही है।

लाबुशेन ने एलन बॉर्डर फील्ड में बुल्स के लिए तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड के पहले मैच में 206 गेंदों में 160 रनों की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन से खुश ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि लाबुशेन निश्चित रूप से एशेज में चुने जा सकते हैं। उन्हें ओपनर के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 40.64 के औसत से 1016 रन बनाए हैं।

कोच मैकडोनाल्ड ने तोड़ी चुप्पी

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने सिडनी में मार्नस लाबुशेन को लेकर अहम बयान दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “हम निश्चित रूप से मार्नस को एक ओपनर बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे नंबर पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन मौजूदा घरेलू सीजन में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। चार मैचों में तीन शतक लगाकर उन्होंने अपनी फॉर्म और क्षमता दोनों को साबित किया है।” मैकडोनाल्ड ने खास तौर पर एलन बॉर्डर फील्ड पर तस्मानिया के खिलाफ खेली गई उनकी पारी की पहली इनिंग की सराहना की। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ परिणाम नहीं देख रहे, बल्कि यह भी देख रहे हैं कि उन्होंने किस अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने खेल में क्या छोटे लेकिन अहम बदलाव किए हैं। यही चीजें चयन में बड़ी भूमिका निभाती हैं।”

फॉर्म में लौटने के लिए लाबुशेन ने संवारी अपनी तकनीक

ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर होने के दौरान लाबुशेन ने अपनी तकनीक को निखारने पर काम किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “समय के साथ मेरी तकनीक वैसी नहीं रही जैसी मैं चाहता था। शायद मैंने इसे सुधारने में बहुत ज्यादा समय लगा दिया, बजाय इसके कि अपनी तकनीक के साथ खेलता रहा। लेकिन यह खुद को फिर से व्यवस्थित करने और खुद को ढालने का अच्छा समय रहा है। वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर रहने से मुझे एशेज की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिला।”

टीम में वापसी ही मुख्य लक्ष्य, लाबुशेन ने किया इरादा जाहिर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मार्नस लाबुशेन ने अपनी वापसी की मंशा साफ करते हुए कहा, “मेरा लक्ष्य पहले टेस्ट के लिए टीम में वापसी करना है। इस ब्रेक ने मुझे सुर्खियों से दूर रहने का मौका दिया, जिससे मैं खुद पर फोकस कर सका। पिछले तीन महीनों में मैंने अपनी तकनीक पर काफी काम किया है, ताकि अपनी बल्लेबाजी को उस मुकाम तक पहुंचा सकूं, जहां मैं वास्तव में उसे देखना चाहता हूं।” लाबुशेन के अनुसार यह समय आत्ममंथन और सुधार का रहा, जिसने उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles