27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

नेपाल ने छुड़ाए इंग्लैंड के पसीने, सैम करन के आखिरी ओवर से 4 रन की रोमांचक जीत

मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जीत से अपना खाता तो खोल लिया, लेकिन यह जीत आसान नहीं रही। ग्रुप-सी के मुकाबले में इंग्लैंड को नेपाल के खिलाफ आखिरी गेंद तक संघर्ष करना पड़ा और टीम महज 4 रन से मुकाबला जीत पाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में दर्शकों को अंत तक सांसें थामे रखना पड़ा।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन इंग्लैंड के लिए सैम करन ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए और मैच बचा लिया।

नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 44 रन की अहम पारी खेली और रोहित पौडेल (39 रन) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। लोकेश बम 39 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि कुशल भुर्तेल ने 29 रन जोड़े।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रूक (53) ने अर्धशतक जड़े। विल जैक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles