33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

एशियाई चैंपियनशिप: अमित और शिवा भारतीय टीम में शामिल

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 52 किलो वर्ग में पदार्पण करेंगे, जबकि शिवा थापा (60 किलो) की नजरें रिकॉर्ड लगातार चौथे पदक पर होगी। दोनों को अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। एशियाई चैंपियनशिप बैंकॉक में 19 से 28 अप्रैल तक होगी।


अमित पंघाल ने बुल्गारिया में पिछले महीने स्ट्रांजा मैमोरियल टूर्नामेंट में 49 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होने इस महीने जर्मनी में नए भारवर्ग में भाग लिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 से 49 किलो वर्ग खत्म किए जाने की वजह से उसे भारवर्ग बदलना पड़ा। शिवा थापा ने फिनलैंड में जीबी टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर नए सत्र का आगाज किया था। असम के पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता थापा ने 2013 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2015 में कांस्य और 2017 में रजत पदक जीता था।


राष्ट्रीय कोच सी ए कटप्पा ने कहा, ”एशियाई चैंपियनशिप में ओलंपिक भारवर्ग में स्वर्ण या रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज इस साल के आखिर में विश्व चैंपियनशिप के लिए हमारी पसंद होंगे।”राष्ट्रीय चैंपियन दीपक सिंह 49 किलो वर्ग में उतरेंगे, जिन्होंने ईरान में मकरान कप में स्वर्ण पदक जीता था। महिला वर्ग में एमसी मैरीकोम विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक क्वालीफायर पर फोकस करने के लिए नहीं खेल रही है।

एशियाई चैंपियनशिप पुरुष टीम :

दीपक (49 किलो), अमित पंघाल (52 किलो), कविंदर सिंह बिष्ट (56 किलो) , शिवा थापा (60 किलो) , रोहित टोकस (64 किलो), आशीष (69 किलो), आशीष कुमार (75 किलो) , बृजेश यादव (81 किलो), नमन तंवर (91 किलो), सतीश कुमार (प्लस 91 किलो)।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles