25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

फिडे विश्व कप: अरोनियन की एरिगैसी से टक्कर, हरिकृष्णा भिड़ेंगे मार्टिनेज से

पणजी (गोवा) : ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी का सामना फिडे विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार फॉर्म में चल रहे आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन से होगा। वहीं, पी हरिकृष्णा का मुकाबला ऐसे ही अनुभवी खिलाड़ी मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा से होगा, जिन्होंने पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों को मात दी है। टाई-ब्रेक के पहले मुकाबले में हंगरी के पीटर लेको को 2-0 से हराने वाले एरिगैसी की अच्छी रेटिंग के बावजूद आरोनियन के खिलाफ उनका मुकाबला बराबरी को होगा क्योंकि आर्मेनिया का यह खिलाड़ी शानदार लय में चल रहा है।

पी हरिकृष्णा के सामने मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्टिनेज की कड़ी चुनौती होगी। मार्टिनेज ने इस टूर्नामेंट में अपने से उच्च रैंकिंग वाले कई खिलाड़ियों को हराया है। हरिकृष्णा ने कहा कि उन्होंने क्लासिकल प्रारूप में मार्टिनेज के खिलाफ कभी मैच नहीं खेला है। उन्होंने बताया, “मुझे लगता है कि शायद कुछ ब्लिट्ज मुकाबलों में मेरा सामना उनसे हुआ हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी क्लासिकल प्रारूप में उनके साथ खेला है।”

चौथे चरण के टाईब्रेकर में डेनियल दुबई के हाथों आर प्रज्ञानानंदा के बाहर हो जाने के बाद अब भारतीय चुनौती को बनाए रखने की जिम्मेदारी पी हरिकृष्णा और अर्जुन एरिगैसी पर है। इस टूर्नामेंट से अगले कैंडिडेट्स के लिए शीर्ष तीन स्थान आरक्षित हैं, और प्रज्ञानानंदा के अलावा अभी तक कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी अगले कैंडिडेट्स में जगह नहीं बना पाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles