31.5 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

फीफा वर्ल्ड कप: पेरू को 1-0 से हराकर फ्रांस ने टॉप 16 में बनाई जगह

एकेतेरिनबर्ग। फॉरवर्ड खिलाड़ी 19 साल के कीलियन म्बाप्पे के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत फ्रांस ने गुरुवार को फीफा विश्व कप में एकेतेरिनबर्ग में खेले गए ग्रुप-सी के अपने दूसरे मुकाबले में पेरू को 1-0 से मात दे दी। इसी के साथ फ्रांस ने टूर्नामेंट के टॉप 16 के राउंड में प्रवेश कर लिया है। यह फ्रांस की इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी।
दो मैचों में दो जीत के बाद 1998 की विश्व विजेता फ्रांस के छह अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है। अपने ग्रुप से अंतिम-16 में जाने वाली फ्रांस पहली टीम है। पेरू को अपने दोनों मैचों में हार मिली जिससे वो अगले दौर के रेस से बाहर हो गई है। फ्रांस के लिए म्बाप्पे ने 34वें मिनट में गोल किया। वह इसी के साथ विश्व कप में अपने देश के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। म्बाप्पे की उम्र इस समय 19 साल 183 दिन है। उनसे पहले डेविड ट्रेजेगुएट ने 20 साल 246 दिन की उम्र में फ्रांस के लिए विश्व कप में गोल किया।
फ्रांस का डिफेंस पेरू के तमाम प्रयासों के बाद अपनी बढ़त को बनाए रखने में कामयाब रहा। पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर देखी गई। पहले 10 मिनट सिर्फ पेरू हावी रही। सातवें मिनट में क्रिस्टिन कुएवा और पाउलो गुएरो ने पेरू के लिए मौका बनाया जिसे सैमुएल उमतिति ने अकेले रोक दिया। 12वें मिनट में फ्रांस के लिए पॉल पोग्बा ने 25 यार्ड से किक लगाई जो गोल पोस्ट में नहीं गई। 14वें मिनट में वाराने ने कॉर्नर पर एंटोनी ग्रीजमैन की किक से हेडर से नेट में डालने का प्रयास किया जिसे पेरू के डिफेंडर ने नकार दिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles