34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

FIFA World Cup: टोनाली के धमाकेदार प्रदर्शन से इटली ने क्वालिफाइंग मैच जीता, इस्राइल को हराया

नई दिल्ली: सैंड्रो टोनाली के इंजरी समय में किए गए गोल की मदद से इटली ने यूरोपीय फ़ुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग में सोमवार को इस्राइल के खिलाफ नौ गोल वाले रोमांचक मुकाबले में 5-4 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ इटली ने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाइ करने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। जून में नॉर्वे के खिलाफ 3-0 की हार के बाद इटली का विश्व कप क्वालिफिकेशन अभियान मुश्किल में पड़ गया था। स्थिति तब और बिगड़ गई जब तटस्थ स्थल हंगरी में खेले गए मैच में इस्राइल ने दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी।

इटली ने मोइज कीन के दो गोल की मदद से स्कोर बराबर किया। इसके बाद 59वें मिनट में माटेओ पोलिटानो और माटेओ रेटेगुई ने इटली को बढ़त दिलाई, जबकि जियाकोमो रास्पाडोरी ने चौथा गोल किया। लेकिन इस्राइल ने दो मिनट में दो गोल करके स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया; इस्राइल की ओर से डोर पेरेट्ज ने दोनों गोल किए। खेल समाप्त होने से एक मिनट पहले टोनाली ने गोल करके इटली को पूरे अंक दिलाए। यूरोपीय क्वालिफाइंग के अन्य मुकाबलों में कोसोवो ने स्वीडन को 2-0 से हराया, स्विट्जरलैंड ने स्लोवेनिया को 3-0 से मात दी, डेनमार्क ने यूनान को 3-0 से हराया, स्कॉटलैंड ने बेलारूस को 2-0 से हराया और क्रोएशिया ने मोंटेनेग्रो को 4-0 से पराजित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles