भोपाल: धार में रविवार को संपन्न हुई 16वीं डब्ल्यूएफएसको ओपर कराते चैंपियनशिप में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली। भोपाल के सेंट थॉमस स्कूल के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक हासिल किए। भोपाल की टीम को 20 गोल्ड, 11 सिलवर और 11 कांस्य पदकक मिले। चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के 6 जिलों के कुल 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भोपाल, रायसेन, हरदा, सागर, सीहोर और इंदौर के खिलाड़ी शामिल थे। चैंपियनशिप में भोपाल ने प्रथम तथा हरदा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीहोर की टीम तीसरे स्थान पर रही। भोपाल के सेंट थॉमस स्कूल के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 20 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक जीते। कोच कोच शिव सोनी व प्राचार्य डॉ. रेनी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

