24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

फिन एलन ने युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, आखिरी 9 गेंदों में 41 रन बनाए

नई दिल्ली : फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में कोलकाता में जो बैटिंग करते दिखे, वह वाकई लाजवाब थी। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान एलन ने भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह का 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में भी सफलता हासिल की। ​​अपनी जबरदस्त पारी के दम पर उन्होंने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

फिन एलन ने युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया

फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में केवल 33 गेंदें पूरी की और इस दौरान उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस पारी में एलन ने अपनी पारी सिर्फ 19 गेंदें पूरी की, जिससे वे टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे तेज पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था, जिन्होंने साल 2007 में डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 20 गेंदें खेली थीं। अब युवराज सिंह इस सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर माइकल हसी का नाम है।

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर्स

फिन एलन (न्यूजीलैंड)- 19 गेंद- बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता- 2026
युवराज सिंह (इंडिया)- 20 गेंद- बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन- 2007
माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया)- 22 गेंद- बनाम पाकिस्तान, ग्रोस आइलेट- 2010
जॉर्ज बेली (ऑस्ट्रेलिया)- 23 गेंद- बनाम वेस्टइंडीज, कोलंबो- 2012
हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- 23 गेंद- बनाम इंडिया, बारबाडोस- 2024

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिन एलन ने अपने पहले 50 रन 19 गेंदों पर बनाए और फिर उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 14 गेंदों पर पूरा किया। यही नहीं उन्होंने अपनी पारी की आखिरी 9 गेंदों पर 41 रन ठोके थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 455.55 का रहा था। फिन ने इस मैच में 30 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली थी जिसमें 8 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इस मैच में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से जीत मिली थी।

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फिन एलन की बेहतरीन बैटिंग के बाद विरोधी टीम के गेंदबाजों में निश्चित ही खौफ देखने को मिला होगा। फाइनल में भारत या इंग्लैंड में से जिस भी टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा, उनके बल्लेबाज फिन एलन को रोकने की रणनीति जरूर बनाएंगे। हालांकि सिर्फ फिन एलन ही नहीं, बल्कि टिम सीफर्ट भी शानदार फॉर्म में हैं और ये दोनों बल्लेबाज किसी भी विरोधी गेंदबाज के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles