27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में पहली बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का समापन

एनएसटी न्यूज, भोपाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में आयोजित प्रथम बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता परिसर के इतिहास में पहली बार बालक वर्ग के लिए आयोजित की गई, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। फाइनल मुकाबला आईटीईपी (एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम) प्रथम वर्ष तथा प्राक्-शास्त्री प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (संयुक्त) टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आईटीईपी प्रथम वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि प्राक्-शास्त्री प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की संयुक्त टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रो. हंसधर झा ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए खेल भावना, अनुशासन और संघर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता लीग फॉर्मेट में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर प्रो. सुबोध शर्मा, प्रो. सोमनाथ साहू, प्रो. अर्चना दुबे, डॉ. संगीता गुंडेचा, डॉ. मंजू सिंह, श्री सुमित सक्सेना सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। वरिष्ठ छात्र अंकुर पांडेय और सौरभ तिवारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन डॉ. विवेक कुमार सिंह, सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles