24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल में प्रथम मध्य प्रदेश बधिर क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल बधिर संगठन द्वारा अंकुर स्पोर्ट्स ग्राउंड, शिवाजी नगर, भोपाल में प्रथम मध्य प्रदेश बधिर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बधिर खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना रहा। टूर्नामेंट में प्रदेश के छह जिलों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन की टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों में भोपाल टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि इंदौर प्रथम उपविजेता और जबलपुर द्वितीय उपविजेता रही।

कार्यक्रम में समाजसेवी और बधिर समुदाय से जुड़े कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बधिर खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए खेलों को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बताया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।  इस आयोजन में बधिर माता-पिता के बच्चों (CODA) द्वारा सांकेतिक भाषा अनुवाद के माध्यम से महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में बधिर समुदाय की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बना दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles