22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

पहली बार भोपाल के खिलाडियों ने नेहरू जूनियर हाॅकी में जीता पदक 

भोपाल।  दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम पर 24 अक्टूबर से 04 नवम्बर, 2018 तक खेले गये 47वें नेहरू जूनियर हाॅकी टूर्नामेन्ट के अंतर्गत तीसरे स्थान के लिए खेले गये रोमांचक मुकाबले में अंकुर हायर सेकेन्डरी स्कूल ,भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब स्टेट इन्स्टीट्यूट आॅफ मोहाली टीम को 5-1 से शिकस्त देकर कांस्य पदक अर्जित किया। यह पहला अवसर है जब म.प्र. राज्य पुरूष हाॅकी अकादमी के खिलाड़ियों ने नेहरू जूनियर हाॅकी टूर्नामेन्ट में कांस्य पदक हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि कांस्य विजेता टीम में सभी खिलाड़ी म.प्र. हाॅकी अकादमी के हैं। टूर्नामेन्ट में  तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच के 10वें और 14वें मिनट  में अंकुर हायर सेकेण्डरी स्कूल भोपाल के खिलाड़ी हिमांशु सनिक ने क्रमशः एक पैनाल्टी और एक फील्ड गोल दागा। जबकि 37 वें मिनट मे भोपाल टीम के खिलाड़ी अख्तर अली ने अपनी टीम के लिए तीसरा फील्ड गोल किया। हाॅफ टाईम में 2-0 से भोपाल की टीम आगे थी।
मैच के 57वें मिनट  में भोपाल के खिलाड़ी हिमांशु ने चौथा फील्ड गोल कर 4-0 से टीम को बढत दिलाई। मैच के 65वें मिनट  में पंजाब स्टेट इन्स्टीट्यूट आॅफ मोहाली की टीम के खिलाड़ी भारत ठाकुर ने टीम के लिए एक मात्र पहला गोल मारा। मैंच के आखरी 68वें मिनिट में भोपाल की टीम की ओर से स्वेतांक जेम्स ने फील्ड गोल मारकर टीम को 5-1 से जीत दिलाई।
संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने कांस्य विजेता टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुये उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles