24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

टी20 इंटरनेशनल में भारत के 5 अजेय कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल

नई दिल्ली: 2006 से 2025 तक भारतीय टीम में कुल 14 खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी की है। इनमें से केवल पांच कप्तान ऐसे रहे हैं जिनकी नेतृत्व में टीम इंडिया ने एक भी टी20 मैच नहीं हारा। इस सूची में कई क्रिकेट प्रेमी ऋतुराज गायकवाड़ का नाम देखकर हैरान रह सकते हैं, क्योंकि वह टी20 इंटरनेशनल टीम में नियमित तौर पर शामिल नहीं रहे और उन्होंने अब तक केवल 23 मुकाबले खेले हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा चार और ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारा। वहीं, मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है, लेकिन व्यक्तिगत मैचों की बात करें तो वह पांच मैचों में हार का सामना कर चुके हैं।

पांच भारतीय कप्तान जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में कभी नहीं हारा

1- ऋतुराज गायकवाड़
भारत के लिए सिर्फ 23 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने 2023 एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। उनकी नेतृत्व में भारत ने तीन में से दो मैच जीतें और एक मैच बेनतीजा रहा। इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया।

2- सुरेश रैना
मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने 2010-11 में भारत के लिए तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की थी और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सभी मुकाबले जीतें। बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड जितना शानदार है, उतना ही बतौर खिलाड़ी भी प्रभावशाली रहा। उन्होंने 66 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 1605 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

3- केएल राहुल
भारत को हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जिताने वाले केएल राहुल ने 2022 में टी20 इंटरनेशनल में भी एक बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी। उस मैच में उन्होंने बतौर कप्तान 62 रन बनाए और भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

4- वीरेंद्र सहवाग
भारत के दिग्गज बल्लेबाज और 19 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग ने भी भारत की कप्तानी टी20 इंटरनेशनल में की है। हालांकि, उन्होंने बतौर भारतीय कप्तान एक ही मैच टी20 में खेला, लेकिन उस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।

5- जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के तेज और प्रभावशाली गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है। उनकी कप्तानी में भारत ने दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और दोनों में ही जीत हासिल की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles