24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Football: सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप, भारत ने भूटान को 5-0 से हराया, अंडर-23 टीम भिड़ेगी ईराक से

नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भूटान को 5-0 से हराया। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में ही 3-0 की बढ़त बना ली थी। यह दोनों टीमों के बीच चार दिन के भीतर दूसरा मुकाबला था। इससे पहले हुए मैच में भारत ने भूटान को 8-0 से शिकस्त दी थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास और भी ऊंचा था। भारतीय फॉरवर्ड अनुष्का कुमारी ने चौथे और 16वें मिनट में दो गोल दागे और पांचवां गोल करने में भी टीम की मदद की, जिससे टूर्नामेंट में उनके गोल की संख्या अब सात हो गई है।

अन्य गोल श्वेता रानी (24वें मिनट), जुलान नोंगमाईथेम (77वें मिनट) और नीरा चानू लोंगजाम (90+5वें मिनट) ने किए। भारत ने इस तरह बिना कोई गोल खाए कुल 22 गोल दागकर चारों मैचों में लगातार चौथी जीत दर्ज की और तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारत अब चार मैचों में 12 अंक लेकर ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है। बांग्लादेश नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि नेपाल तीन अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। भूटान अभी तक एक भी अंक हासिल नहीं कर पाया है और अंतिम स्थान पर है।

भारत की अंडर-23 टीम का दूसरा दोस्ताना मैच ईराक के खिलाफ

कुआलालंपुर में पहले दोस्ताना मैच में 1-2 से हार के बाद भारत की अंडर-23 पुरुष फुटबॉल टीम गुरुवार को दूसरे दोस्ताना मैच में ईराक के खिलाफ उतरेगी। यह मुकाबला अगले सप्ताह दोहा में होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर्स से पहले टीम का आखिरी तैयारी मैच होगा। पहले मैच के बारे में मुख्य कोच नौशाद मूसा ने कहा कि टीम ने इससे काफी कुछ सीखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया, “यह काफी प्रतिस्पर्धी मुकाबला था और इससे खिलाड़ियों को अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ। इस तरह के मैचों के माध्यम से लड़कों को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की आवश्यकताओं का पता चलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles