31.5 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

सीनियर कैंप के लिए भोपाल के पुनीत, मोहनीश और यश सीनियर कैंप में

भोपाल| मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन ने सीनियर कैंप के लिए चुने गए 21 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें भोपाल के रहने वाले पुनीत दाते, मोहनीश मिश्रा और यश दुबे के नाम हैं। यहां बताना जरूरी है कि केवल पुनीत भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि मोहनीश मिश्रा रीवा संभाग और यश दुबे नर्मदापुरम संभाग की ओर से खेलते हैं। कैंप में चयनित खिलाड़ी 8 से 15 जुलाई तक होल्कर स्टेडियम में प्रशिक्षण हासिल करेंगे। सभी खिलाड़ियों को सात जुलाई को रिपोर्ट करना होगा। इनका हुआ चयन : नमन अोझा, पुनीत दाते, रजत पाटीदार, गौरव यादव, शुभम शर्मा, अरशद खान, अंशुल त्रिपाठी, चंद्रकांत सकुरे, जाफर अली, मिहिर हिरवानी, यश दुबे, अंकित शर्मा, रमीज खान, सारांश जैन, मोहनीश मिश्रा, कार्तिकेय सिंह, वसीम अहमद, कुलदीप सेन, आनंद सिंह बैस, पंकज पटेल और ईश्वर पांडे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles