35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

पूर्व क्रिकेटर ने चेताया: अभिषेक-तिलक से नहीं चलेगा काम, शिवम बढ़ा सकते हैं परेशानी

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को हराना अनिवार्य है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर Aakash Chopra ने टीम को Shivam Dube को लेकर सतर्क किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका मानना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ दुबे की गेंदबाजी देखने के बाद टीम को अपने छटे बॉलिंग विकल्प पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भारत की जीत के बावजूद, आकाश चोपड़ा को चिंता है कि दुबे का गेंद पर कंट्रोल न होना टीम के लिए समस्या पैदा कर सकता है और वेस्टइंडीज के खिलाफ वह भारत की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं।

भारत को छठे गेंदबाज की कमी खलेगी, शिवम दुबे हो सकते हैं चुनौती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश ने अपने यूट्यूब टैनल पर बात करते हुए कहा कि भारत को छठे गेंदबाज की कमी खेलने वाली है वो भी तब जब वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज उनका इंतजार कर रहे हों। आकाश ने कहा कि शिवम दुबे ने पिछले 3 मैचों में 7 ओवर में 113 रन दिए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 ओवर में 46 रन दिए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 2 ओवर में 32 रन दिए थे। ससे पहले वाले मैच में 3 ओवर में 35 रन दिए। दिक्कत यह है कि उन्हें गेंदबाजी करनी पड़ती है क्योंकि वह छठे बॉलर हैं।

तिलक और अभिषेक की गेंदबाजी नहीं करेगी काम, टीम इंडिया को सावधान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Aakash Chopra ने आगे कहा कि तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के खिलाफ काम नहीं करेगी। इसलिए छठे बॉलर के तौर पर Shivam Dube का महंगा होना टीम के लिए बड़ी समस्या है। अगर आपको छठे बॉलर की जरूरत पड़ती है तो दुबे पर अभी बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता। यह भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि ऐसी स्थिति में टीम को केवल अपने पांच मुख्य गेंदबाजों पर ही भरोसा करना होगा और अगर किसी का दिन खराब भी गया तो उन्हें मजबूती से इस्तेमाल करना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles