लास वेगास: भारतीय स्टार अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानंद फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहे। दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और संघर्ष करते नजर आए। जबकि अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने खिताब जीता। अरोनियन ने टूर्नामेंट के फाइनल में हमवतन हंस मोके नीमन को 1.5-0.5 से हराया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अर्जुन को अमेरिका के फैबियानो कारूआना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि प्रज्ञानंद ने एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो को 1.5-0.5 से हराकर इस प्रतियोगिता में अंतिम आठ प्रतिभागियों में सातवां स्थान हासिल किया। अरोनियन ने टूर्नामेंट जीतने पर 200000 डॉलर, जबकि अर्जुन ने 40000 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की। प्रज्ञानंद ने भी सुनिश्चित किया कि वह ज़्यादा पीछे न रहें और अंतिम राउंड में जीत के बाद कुल 30000 डॉलर की राशि अपने नाम की।

