34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

फ्रेंच ओपन 2018: बारबोरा-कैटरीना की जोड़ी बनी महिला डबल्स चैंपियन

पेरिस। चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा की छठी वरीय जोड़ी ने रविवार को फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब अपनी झोली में डाला। इसी के साथ उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी जापानी जोड़ी का सुनहरा ख्वाब तोड़ दिया। एरी होजुमी और माकोटो निनोमिया की निगाहें ग्रैंडस्लैम में युगल खिताब जीतने वाली जापान की पहली महिला जोड़ी बनने पर लगी थीं। लेकिन बारबोरा और कैटरीना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चेक गणराज्य की जोड़ी ने फाइनल में महज 65 मिनट में 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। एरी और माकोटो की जापानी जोड़ी ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और आस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन क्रिस्टिना एलादेनोविच और टिमिया बाबोस की जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles