23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

प्रियांश से रमनदीप और गुरजपनीत तक: ये इंडिया A के खिलाड़ी जिन्होंने अगरकर पर छाप छोड़ने का मौका गंवाया

नई दिल्ली: भारत की एशिया कप राइजिंग स्टार्स टीम में कई युवा खिलाड़ी ऐसे थे, जिनके पास सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को प्रभावित करने का सुनहरा मौका था। हालांकि, इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इस लिस्ट में प्रियांश आर्या, रमनदीप सिंह, गुरजपनीत सिंह और आशुतोष शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि रमनदीप सिंह तो पहले ही भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में उन्होंने उम्मीद के अनुसार छाप नहीं छोड़ी।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी (239 रन), जितेश शर्मा (125 रन) और नमन धीर (106 रन) को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने 100 रन का आंकड़ा पार नहीं किया। गेंदबाजी में गुरजपनीत सिंह ने सर्वाधिक 7 विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे ने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके बावजूद कई युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा और उन्होंने अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को प्रभावित करने का मौका गंवा दिया। आइए जानते हैं उन 6 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में खास छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

प्रियांश आर्या – दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में छह छक्के लगाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। आईपीएल 2025 में उन्हें पंजाब किंग्स के लिए खेलने का मौका मिला। 24 साल के प्रियांश ने इस सीजन में 179.24 के स्ट्राइक रेट और 27.84 के औसत से कुल 475 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। लेकिन एशिया कप राइजिंग स्टार्स में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने बांग्लादेश ए के खिलाफ केवल 44 रनों की पारी खेली, जबकि ओमान, पाकिस्तान शाहीन और यूएई के खिलाफ केवल 10-10 रन बनाकर आउट हुए।

नेहल वढेरा – आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले नेहल वढेरा ने 145.84 के स्ट्राइक रेट से कुल 369 रन बनाए। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में उन्होंने बांग्लादेश ए के खिलाफ नाबाद 32 रनों की पारी खेली और ओमान के खिलाफ 24 गेंदों में 23 रन बनाए। हालांकि, पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ सिर्फ 8 और यूएई के खिलाफ 14 रन ही बना पाए, जिससे उनकी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं हो पाया।

रमनदीप सिंह रमनदीप सिंह को 2024 में साउख अफ्रीका दौरे पर टी20 में डेब्यू का मौका मिला था। उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्के से अपना खाता खोला था। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ 6 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ 11 और बांग्लागेश ए के खिलाफ 17 रन बनाकर आउट हुए। यूएई के खिलाफ 4 ओवर में 32 और बांग्लादेश के खिलाफ 2 ओवर में 29 रन देकर 1-1 विकेट लिए।

आशुतोष शर्मा आईपीएल 2024 और 2025 में 28.07 के औसत और 163.75 के स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाने के लिए आशुतोष शर्मा को ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन उन्हें दो पारियों में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ वह 6 गेंद खेलकर खाता नहीं खोल पाए। बांग्लादेश ए के खिलाफ 6 गेंदों पर 13 रन ठोके। वह सुपर ओवर में बगैर खाता खोले आउट हो गए।

गुरजपनीत सिंह– बाएं हाथ का तेज गेंदबाज इंडिया ए के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज रहा, लेकिन उन्होंने 7 में से 5 विकेट यूएई और ओमान के खिलाफ लिए। 2 विकेट बांग्लादेश ए के खिलाफ लिए। पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ 3 ओवर में 28 रन लुटा दिए।

विजयकुमार वैशाख विजयकुमार वैशाख को दो मैच ही खेलने को मिला, लेकिन बांग्लादेश ए खिलाफ उन्होंने 51 रन लुटा दिए। ओमान के खिलाफ भी उन्होंने 34 रन देकर 1 विकेट लिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles