23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

फीफा वर्ल्ड कप से एशियन गेम्स तक: इस साल के बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : क्रिकेट के अलावा साल 2026 में भारत के लिए कई अन्य खेलों में भी साख दांव पर होगी। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लास्गो), एशियन गेम्स (जापान) के साथ-साथ बैडमिंटन चैंपियनशिप, डायमंड लीग जैसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित होंगे, जहाँ भारतीय एथलीट दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा 2026 में हॉकी वर्ल्ड कप का भी आयोजन होना है, जिससे यह साल भारतीय खेलों के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

एथलेटिक्स में दोहा डायमंड लीग पर नजरें होंगी। वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस साल का सबसे चर्चित नॉन क्रिकेट इवेंट बन सकता है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका आयोजन 12 जून से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा।

टेनिस में साल की शुरुआत पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से होगी। इसके बाद भारत के लिहाज से बेंगलुरु में होने वाले डेविस कप क्वालीफायर्स खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं टेबल टेनिस में चेन्नई में WTT स्टार कंटेंडर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शूटिंग, स्क्वैश, वेटलिफ्टिंग और बैडमिंटन समेत कई खेलों के बड़े और अहम टूर्नामेंट साल 2026 में खेले जाएंगे।

साल 2026 में होने वाले मेजर स्पोर्ट्स इवेंट का पूरा शेड्यूल:-
  • फुटबॉल
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 (12 जून-26 जुलाई)
  • टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन (12 जनवरी-1 फरवरी)
    फ्रेंच ओपन (मई-जून)
    विंबलडन (जून-जुलाई)
    यूएस ओपन (अगस्त-सितंबर)
    एटीपी फाइनल्स 2026 (नवंबर)
  • एथलेटिक्स
    दोहा डायमंड लीग (मई 2026)
    नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (नई दिल्ली, अक्टूबर 2026)
  • बैडमिंटन
    BWF विश्व चैंपियनशिप (जुलाई 2026)
    सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 (लखनऊ, नवंबर 2026)
    गुवाहाटी मास्टर्स (दिसंबर 2026)
    ओडिशा मास्टर्स (दिसंबर 2026)
  • हॉकी
    FIH प्रो लीग (फरवरी-मार्च 2026)
    FIH विश्व कप (अगस्त 2026)
  • अन्य खेल
    राष्ट्रमंडल खेल (ग्लास्गो, 23 जुलाई-2 अगस्त 2026)
    एशियाई खेल (जापान, 19 सितंबर-4 अक्टूबर 2026)
    एशियन राइफल/पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप (फरवरी 2026)
    शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (नई दिल्ली, फरवरी-मार्च 2026)
    इंडियन ओपन स्क्वैश (मार्च 2026)
    इंडियन ओपन गोल्फ (नई दिल्ली, मार्च 2026)
    एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 (अहमदाबाद, अप्रैल 2026)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles