33.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों और कप्तानों की पूरी लिस्ट, भारत ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार (8 मार्च) को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम बन गई, और उसने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अब तक दो-दो बार यह खिताब जीता था। इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाव करने वाली और लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गया। अब तक इस टूर्नामेंट का आयोजन 10 बार हुआ है, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है।

सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के क्लब में जगह बना ली। अब तीनों कप्तानों की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है—धोनी के नेतृत्व में 2007, रोहित के नेतृत्व में 2024 और सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में 2026 में। वहीं, डारेन सैम एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। फाइनल में हारकर न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलकर उपविजेता रही। अगले टी20 वर्ल्ड कप 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा।

टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली टीमों और कप्तानों की जानकारी
साल विजेता उप-विजेता मेजबान कप्तान उप-विजेता कप्तान
2007 भारत पाकिस्तान साउथ अफ्रीका महेंद्र सिंह धोनी शोएब मलिक
2009 पाकिस्तान श्रीलंका इंग्लैंड यूनुस खान कुमार संगकारा
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज पॉल कॉलिंगवुड माइकल क्लार्क
2012 वेस्टइंडीज श्रीलंका श्रीलंका डारेन सैमी महेला जयवर्धने
2014 श्रीलंका भारत बांग्लादेश लसिथ मलिंगा महेंद्र सिंह धोनी
2016 वेस्टइंडीज इंग्लैंड भारत डारेन सैमी इयोन मोर्गन
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड यूएई और ओमान एरोन फिंच केन विलियमसन
2022 इंग्लैंड पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया जोस बटलर बाबर आज़म
2024 भारत साउथ अफ्रीका अमेरिका और वेस्टइंडीज रोहित शर्मा एडेन मार्कराम
2026 भारत न्यूजीलैंड भारत और श्रीलंका सूर्यकुमार यादव मिचेल सैंटनर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles