नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया दौरे के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद 3 वनडे मुकाबले होंगे। इसके बाद यह दौरा 5 रोमांचक टी20 इंटरनेशनल मैचों के साथ समाप्त होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से खेलेगी और फिर दूसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से खेला जाएगा। ये दोनों टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9.00 बजे से शुरू होंगे। पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में होगा।
टेस्ट सीरीज के बाद 3 वनडे मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी जबकि दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा और फिर इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को होगा। दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच रांची, दूसरा रायपुर और तीसरा मैच विशाखापत्तनम में होगा। ये तीनों वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे शुरू होंगे।
वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की रोमांचक भिड़ंत होगी। इस टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी, जबकि बाकी मुकाबले 11, 14, 17 और 19 दिसंबर को खेले जाएंगे। सभी पांचों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच- 14 नवंबर- कोलकाता (मैच सुबह 9 बजे से शुरू होगा)
दूसरा टेस्ट मैच- 22 नवंबर- गुवाहाटी (मैच सुबह 9 बजे से शुरू होगा)
भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची (मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा)
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर (मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा)
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापत्तनम (मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा)
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच- 9 दिसंबर- कटक (मैच शाम 7 बजे शुरू होगा)
दूसरा टी20 मैच- 11 दिसंबर- चंडीगढ़ (मैच शाम 7 बजे शुरू होगा)
तीसरा टी20 मैच- 14 दिसंबर- धर्मशाला (मैच शाम 7 बजे शुरू होगा)
चौथा टी20 मैच- 17 दिसंबर- लखनऊ (मैच शाम 7 बजे शुरू होगा)
पांचवां टी20 मैच- 19 दिसंबर- अहमदाबाद (मैच शाम 7 बजे शुरू होगा)


