भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग के मासिक न्यूज लेटर ’जुनून दुनिया जीतने का’ आज संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने विमोचन किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल डॉ. विनोद प्रधान एवं बी.एस. यादव, उप संचालक वित्त प्रदीप ओमकार तथा जनसंपर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास उपस्थित थे।
खेल संचालक डाँ. एस. एल. थाउसेन ने बताया कि विभागीय उपलब्धियों और खेल गतिविधियों पर केंद्रित न्यूज लेटर ‘‘जुनून दुनिया जीतने का’’ का प्रति माह प्रकाशन किया जाएगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर उनका प्रोत्साहन करना तथा खेल दुनिया की ताजातरीन जानकारियों से आमजन को रूबरू कराना है।