भोपाल। सरस्वती स्कूल बैरसिया में विधायक पदक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां बैरसिया क्षेत्र के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा के बाद विधायक विष्णु खत्री और जिला खेल अधिकारी जोस चाको ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
यह हैं स्वर्ण विजेता
बालक : जीत शर्मा, अजय ठाकुर, नरेश कुशवाह, यश अहिरवार, शिवा मेहना, मुरली शिलावट, प्रदुमन दांगी व कल्लू सहरिया।
बालिका : पवित्रा गुर्जर, अनामिका, भारती विश्वकर्मा, राजेश्वरी मीना व कविता कुशवाह।