राजीव गांधी स्कूल में सीबीएसई राष्टीय तैराकी चैंपियनशिप
भोपाल। राजीव गांधी स्कूल के तत्वावधान में राष्टीय सीबीएसएई स्कूल तैराकी चैंपियनशिप में वेस्ट जोन ने गुरुवार को भी तीन स्वर्ण पदक तरणताल से निकाले। इसके अलावा वेस्ट जोन ने दो रजत और एक कांस्य पदक भी अपनी झोली में डाले। गुरुवार को पदक विजेता खिलाड़ियों को मप्र चुनाव आयुक्त आईएएस सलीना सिंह ने मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष सैयद साजिद अली की उपस्थिति में प्रदान किए।
राजीव गांधी तरणताल में खेली जा रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-17 बालक 50 मी बटरफ्लाई में दिल्ली पब्लिक स्कूल के संदीप ने स्वर्ण पदक जीता। स्पर्धा का रजत ईस्ट जोन के अनिरूद्ध अधिकारी और कांस्य पदक साउथ जोन के जे जयस्कंदन ने जीता। अंडर-17 बालक 800 मी फ्रीस्टाइल में आदित्य पागे ने वेस्ट जोन को स्वर्ण पदक दिलाया। स्पर्धा का रजत साउथ जोन के आदित्य बोपन्ना और कांस्य पदक सेंट्रल जोन के आदित्य दुबे ने जीता। अंडर-14 बालक 200 मी फ्री स्टाइल में वेस्ट जोन के परम बिरथरे ने स्वर्ण, गल्फ के अंश रस्तोगी ने रजत और साउथ जोन के ध्यान बालाकृष्ण ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक 50 मी बेक स्ट्रोक में गल्फ के आरोन मैथ्यू हैरी ने स्वर्ण, वेस्ट जोन के संदीप ने रजत और साउथ जोन के निशांत कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बुधवार को 100 मी बटरफ्लाई का स्वर्ण जीतने वाले डीपीएस भोपाल के आदित्य प्रताप सिंह ने 400 मी व्यक्तिगत मेडले में रजत पदक हासिल किया। स्पर्धा का स्वर्ण नॉर्थ जोन-1 के श्लोक अग्रवाल और कांस्य पदक नॉर्थ जोन-2 के नितिन त्यागी ने हासिल किया। अंडर-14 बालिका 100 मी में साउथ जोन की बीजी मधुरा और आरूषि मंजूनाथ ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। वेस्ट जोन की मारिया मलिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
आलिया ने बनाया मीट रिकॉर्ड
नॉर्थ जोन-1 की आलिया सिंह ने अंडर-17 बालिका 200 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में नया मीट रिकॉर्ड अपने नाम किया। डीपीएस नोएडा की आलिया ने 2:55.32 मिनट के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया। स्पर्धा का रजत साउथ जोन की शिवांगी रावत ने और कांस्य पदक ईस्ट जोन की शिवांगी सरमा ने अपने नाम किया। यह इस प्रतियोगिता में पहला मीट रिकॉर्ड भी है।
लगातार दूसरे दिन वेस्ट जोन की स्वर्णिम तिकड़ी
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

