32.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

गल्फ मानसून स्कूटर ऑटोक्रॉस का अभ्यास राउंड आज

बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में रविवार को होगा मुख्य मुकाबला
भोपाल। रोमांच और साहस से भरपूर गल्फ मॉनसून स्कूटर ऑटोक्रॉस 2017 प्रतियोगिता आज से शुरू होने जा रही है। शनिवार को गाडिय़ों की टेस्टिंग और रेसरों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही अभ्यास राउंड भी रहेगा। शुक्रवार को आयोजकों ने ट्रेक का निरीक्षण किया। देश की पहली मॉनसून स्कूटर ऑटोक्रॉस में देश की नामी महिला खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं।
स्पोट्र्सक्रॉफ्ट के संस्थापक श्रीकांत कर्णी ने बताया कि बाहर से आने वाले राइडर्स सुबह भोपाल पहुंच रहे हैं। भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में शनिवार को सभी गाडिय़ों की तकनीकी टेस्टिंग और भागीदारों को टे्रक के बारे में जानकारी जानकारी दी जाएगी। साथ ही रेसर इस ट्रैक पर अभ्यास करते नजर आएंगे। कर्णी ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 10:00 बजे रेस शुरू होगी। भोपाल के सांसद आलोक संजर, भोपाल मध्य क्षेत्र के विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह फ्लैग ऑफ करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान और भाजपा के जिला महामंत्री विकास वीरानी भी उपस्थित रहेंगे।
आधा दर्जन महिलाएं पेश करेगी चुनौती
कर्णी ने बताया कि चार महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो चुकी है। इनमें निधि शुक्ला, मुंबई, मुग्धा चौधरी, पुणे, अश्विनी और श्रेया एस बेंगलुरु से हिस्सा लेने यहां आ रही है। इसके अलावा भोपाल की महिला राइडर्स भी चुनौती पेश करती नजर आएगी।
भोपाल में 17वां आयोजन
कर्णी के नेतृत्व में देशभर में अब तक 350 से अधिक इवेंट आयोजित किए जा चुके हैं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में भी शामिल है। यह उनका भोपाल में 17वां इवेंट होगा।
तीन टीमों की हिस्सेदारी तय
इवेंट में हिस्सा लेने के लिए तीन टीमों की आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी हैं। इनमें टीवीएस, लॉरेंस और एप्रिएला है। इस टीम में कई शानदार खिलाड़ी शामिल हैं।

नोट: शनिवार को अभ्यास का समय 3:30 बजे से रहेगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles