23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

गोल्फर शुभंकर शर्मा ने की खेल संचालक से भेंट

भोपाल।  देश के नामचीन गोल्फ खिलाड़ी शुभंकर शर्मा आज टी. टी. नगर स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस. एल. थाउसेन से सौजन्य भेंट की।  खेल संचालक डाँ. थाउसेन ने शुभंकर शर्मा से चर्चा कर गोल्फ खेल के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। स्टेडियम आगमन पर शुभंकर शर्मा को संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ थाउसेन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर बाल भवन स्कूल के डायरेक्टर उमर फारुख अली भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि खेल संचालक डाँ. थाउसेन गोल्फ खेल में काफी रुचि रखते हैं और वे गोल्फ के अच्छे खिलाड़ी भी हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles