34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरू होगी : 5 लाख की इनामी राशि, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

NST News, भोपाल. भोपाल संभाग क्रिकेट संघ 2 नवंबर से पांचवीं स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह टूर्नामेंट ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान से शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 5 लाख रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों के बीच बांटी जाएगी। टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ध्रुव नारायण सिंह होंगे संरक्षक, दो प्रारूपों में होंगे मैच

आयोजन को लेकर रविवार को भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने अध्यक्षता की, जबकि वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह (प्रधान संपादक, पब्लिक वाणी मीडिया ग्रुप) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में तय हुआ कि प्रतियोगिता अखिल भारतीय इंटर क्लब/अकादमी एवं फिजियोथेरेपिस्ट वर्ग और कॉर्पोरेट/डिपार्टमेंटल वर्ग में खेली जाएगी। यह आयोजन भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी मीडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट, खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

ग्रीन पैराडाइज कप मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता है और उसके तय नियमों के अनुसार खेली जाएगी। इंटर क्लब वर्ग में केवल भोपाल संभाग में पंजीकृत खिलाड़ी और अकादमी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता के संरक्षक ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि विजेताओं को 5 लाख रुपये की राशि, ग्रीन पैराडाइज कप और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। हर मैच में मैन ऑफ द मैच, श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज, श्रेष्ठ विकेटकीपर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

आयोजन समिति की बैठक में चेयरमैन सैयद साजिद अली, सचिव शांतिकुमार जैन, हेमंत सूदन, अक्षय क्षत्रिय, रवि मालवीय, अतुल दुबे, राकेश सिंह बिष्ट ‘बब्लू’, स्वदेश सिंह कुशवाह, पंकज सिटोके, जावेद हमीद, हरभान सिंह सेंगर, सुमित तनेजा, अभिजीत सक्सेना ‘अंकुर’, और संजय रघुवंशी समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने बताया कि इस साल प्रतियोगिता को और अधिक प्रतिस्पर्धी और आकर्षक बनाने के लिए कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles