36.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

खेलो इंडिया में ग्वालियर को हॉकी खिताब

भोपाल। खेलो इंडिया खेलकूद का हॉकी खिताब ग्वालियर ने जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में ग्वालियर ने चंबल को हराया। जबकि अंडर-17 में जबलपुर को मात दी। सभी मुकाबले में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम मयूर पार्क पर खेले गए। बालक वर्ग के फाइनल रविवार को खेले जाएंगे। खेलो इंडिया के तहत खेली गई टेबल टेनिस में इंदौर चैंपियन बना। इंदौर की आर्या ठाकुर ने अंडर-14 और गायत्री चौधरी ने अंडर-17 आयु वर्ग का खिताब जीता। बालक वर्ग में इंदौर के प्रियांशु और अंडर-17 में जय दुबे चैंपियन बने। रजत पदक भी इंदौर के ही खाते में गए। इंदौर की पूर्वशी कोटिया, गौतमी चतुर्वेदी, अविराज पाराशर और चयन जैन ने रजत पदक जीते। पुरस्कार वितरण उप संचालक बालू सिंह यादव ने किया।
आज खेले गए बालिका अंडर-14 के पहले सेमी फायनल में चम्बल संभाग ने भोपाल संभाग को 6-0 से परास्त किया। जबकि दूसरे सेमी फायनल में ग्वालियर ने उज्जैन संभाग को 14-0 से परास्त कर फायनल में जगह बनायी। इसी तरह बालिका अंडर-17 के पहले सेमी फायनल में जबलपुर ने इन्दौर संभाग को 1-0 से शिकस्त दी। जबकि दूसरे सेमी फायनल में ग्वालियर ने उज्जैन संभाग को 14-0 से पराजित कर फायनल में जगह बनाई। बालक वर्ग अंडर-14 एवं 17 के फायनल मुकाबले कल खेले जायेगें।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles