30.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

दो ओवर एज खिलाड़ी खिलाना भारी पड़ा ग्वालियर टीम को

भोपाल | ग्वालियर को पांचवीं फेथ कप अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में बडे़ खिलाड़ी खिलाना भारी पड़ा। ग्वालियर ने दो ऐसे खिलाड़ी खिलाए, जो एमपीसीए से अंडर-15 आयु वर्ग में ओवरएज घोषित किए जा चुके हैं। विपक्षी टीम सागर ने आयोजन कमेटी से शिकायत कर बताया था कि ग्वालियर टीम में दो खिलाड़ी ओवरएज खेल रहे हैं। कमेटी ने एमपीसीए से इस शिकायत की पड़ताल कराई तो शिकायत सही निकली। इसी आधार पर हारी हुई टीम सागर को विजयी घोषित कर दिया गया। अंकुर मैदान पर ग्वालियर ने 40 ओवर में 375 रन बनाए। बबलू यादव ने 109 और अमन यादव ने 106 रन बनाए। जवाब में सागर की टीम 87 रनों पर आउट हो गई। शतकवीर बबलू यादव मैन आफ द मैच रहे। मयंक विश्नोई, अनुपम गुप्ता और राघवेन्द्र सिंह तोमर ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles