25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट: हमीदिया स्पोर्ट्स दूसरी जीत के साथ फाइनल में, आज भोपाल क्रिकेट क्लब से खिताबी मुकाबला; मीडिया इलेवन भी जीती

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में हमीदिया स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्पोरेट ग्रुप के फाइनल में जगह बना ली है। पीयूष राज सक्सेना के आक्रामक अर्धशतक की बदौलत हमीदिया स्पोर्ट्स ने एलीट वारियर्स को 9 विकेट से हराया। अब फाइनल में उसका सामना सोमवार को भोपाल क्रिकेट क्लब से होगा। वहीं, एक अन्य मुकाबले में मीडिया इलेवन ने यूज लोकेटर को सात विकेट से पराजित किया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए पहले मैच में यूज लोकेटर ने 18 ओवर में 142 रन बनाए। कप्तान फैसल मीर ने 54 रन की पारी खेली, जबकि नीलांक और आर्य ने 24–24 रन का योगदान दिया। मीडिया इलेवन की ओर से मुकेश विश्वकर्मा और विक्रम अहिरवार ने एक–एक विकेट लिया।

जवाब में मीडिया इलेवन ने 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बजरंग तिवारी ने 38 रन बनाए, जबकि मुकेश विश्वकर्मा ने 27, आनंद रजक ने 24, प्रभात शुक्ला ने 19 और आशीष नामदेव ने 22 रन का योगदान दिया। यूज लोकेटर की ओर से शिवांशु मिश्रा ने दो विकेट लिए। मुकेश विश्वकर्मा को मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच और फैसल मीर को आरएनटीयू मोस्ट वेल्युएबल प्लेयर चुना गया। पुरस्कार वितरण मप्र प्रजापति समाज के अध्यक्ष राधेश्याम कुंभकार और मप्र कयाकिंग–केनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस बुंदेला ने किया।

दूसरे मुकाबले में एलीट वारियर्स की टीम केवल 78 रन पर सिमट गई। जेपी ने 23 रन बनाए। हमीदिया स्पोर्ट्स की ओर से दीपक मालवीय ने 4 विकेट लिए, जबकि मुदस्सर आलम और अंकित शर्मा को 2–2 विकेट मिले। जवाब में हमीदिया स्पोर्ट्स ने मात्र छह ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष राज सक्सेना ने नाबाद 64 रन बनाए, जबकि देवेंद्र नायक ने 14 रन का योगदान दिया।

आज के मैच:

दैनिक भास्कर बनाम पीपुल्स समाचार, सुबह 9.00 बजे, ओल्ड कैंपियन मैदान (सेमीफाइनल)

हमीदिया स्पोर्ट्स बनाम भोपाल क्रिकेट क्लब, दोपहर 12.30 बजे, ओल्ड कैंपियन मैदान (फाइनल)

राज एक्सप्रेस बनाम पब्लिक वाणी, सुबह 9.30 बजे, बाबे आली ग्राउंड (सेमीफाइनल)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles