25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

हमीदिया कॉलेज ने जीता खिताब

भोपाल। आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स द्वारा बरकतउल्ला विवि के तत्वावधान में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब हमीदिया कॉलेज की टीम ने जीत लिया है। आईईएस मैदान में खेली गई इस प्रतियोगिता के फाइनल में हमीदिया ने वीएनएस को 35-8, 18-35, 37-34 से पराजित कर खिताब जीता। इससे पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में वीएनएस ने नवीन कॉलेज को 9-35, 35-12, 35-12 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे मैच में हमीदिया ने वीएनएस को 35-10, 14-35, 35-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट का उद्घाटन सचिव, डिस्ट्रिक्ट बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन नौशाद अली प्रोफेसर डॉ. धीरेंद्र गुप्ता, वाइस प्रिन्सिपल, आईईएस आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स द्वारा किया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles