20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

कैच लेते वक्त कांपे हाथ, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कराया खुद का मज़ाक

नई दिल्ली: वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर अपनी फील्डिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं, और कई बार उनकी ये कमजोरियां टीम को भारी भी पड़ जाती हैं। वर्तमान में वेस्टइंडीज में चल रही ग्लोबल सुपर लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद रंगपुर राइडर्स की ओर से खेल रहे हैं। दुबई कैपिटल्स के खिलाफ एक मुकाबले में उन्होंने अपनी ही गेंद पर ऐसा आसान कैच छोड़ दिया जिसे देखकर मैदान पर मौजूद बाकी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। उनका यह मिस कैच सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

दुबई कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रंगपुर राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया और अंतिम ओवरों में तेज़ रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया। हालांकि, यह स्कोर विपक्षी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मैच का रोमांच अंत तक बरकरार रहा। इसके बाद जब दुबई कैपिटल्स इस स्कोर का पीछा कर रही थी तो पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर निरोशन डिकवेला ने इफ्तिखार अहमद के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जिसमें वह चूक गए। इफ्तिखार के पास इस कैच को लेने के लिए काफी समय था, जिसमें वह गेंद को पकड़ने के लिए तैयार दिख रहे थे, इसके बाद गेंद जैसे ही उनके पास आई तो इफ्तिखार ने इस आसान से कैच को टपका दिया।

इस मैच के परिणाम की बात की जाए तो रंगपुर राइडर्स की टीम ने यह मुकाबला 7 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। जिसमें उनकी तरफ से गेंदबाजी में सैफ हसन ने तीन जबकि खालेद अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए। इफ्तिखार ने भी एक विकेट हासिल किया और वहीं उन्होंने बल्लेबाजी में भी 32 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रंगपुर राइडर्स का अभी तक इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 4 में से तीन मैच को अपने नाम किया है और प्वाइंट्स टेबल में अभी 7 अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles