21वें आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट–जागरण के मृगेंद्र सिंह और हरिभूमि के शिव संयुक्त डिजीआना मैन आफ द मैच चुने गए।
भोपाल। हरिभूमि ने दैनिक जागरण को दो रन से हराकर 21वें आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2017 में रोमांचक जीत दर्ज की है। दिन के एक अन्य मैच में मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने अरेरा अकादमी को नौ विकेट से हराया।ओल्ड कैंपियन मैदान पर शुक्रवार को पहले मैच में हरिभूमि ने 19.4 ओवर में 161 रन बनाए। इसमें शिव ने 68 रन बनाए। कप्तान कृष्णा पांडे ने 27 रनों की आतिशी पारी खेली। जागरण की ओर से कप्तान मृगेंद्र सिंह ने दो ओवर में नौ रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में जागरण आठ विकेट पर 159 रन बना सकी।
सचिन ने 52 रनों की पारी खेली। दीपक ने 29 और आनंद ने 18 रनों का योगदान दिया। प्रिंस ने तीन विकेट लिए। राहुल को दो सफलता मिली। जागरण के मृगेंद्र सिंह और हरिभूमि के शिव संयुक्त डिजीआना मैन आफ द मैच चुने गए। उन्हें भाजपा के प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने पुरस्कृत किया। दूसरे मैच में अरेरा अकादमी मात्र 60 रन बना सकी। इसमें शिवम 15 और माहिर खान 13 रनों की पारी खेल पाए। मयंक की ओर से कप्तान साद बग्गड़ और सनी भटनागर को तीन-तीन सफलता मिली। जवाब में मयंक ने जरूरी रन 9.2 ओवर में एक विकेट पर बना लिए। इसमें वैभव ने अविजित 17 और जी सतीश कुमार ने 14 रन बनाए।
आज के मैच
डीबी पोस्ट बनाम एबसोल्यूट इंडिया
सुबह 9.00 बजे से
पीपुल्स बनाम नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स
दोपहर 12.00 बजे

