34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

हर्षित राणा की IPL 2026 में एंट्री पर सवाल, KKR को लग सकता है करारा झटका

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अमेरिका के बीच होने वाले पहले मुकाबले से ठीक एक दिन पहले हर्षित राणा टीम से बाहर हो गए थे। उनकी जगह आखिरी समय में मोहम्मद सिराज को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया। इसके बाद 9 फरवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हर्षित की सर्जरी सफलतापूर्वक हुई।

अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि हर्षित राणा का आईपीएल 2026 में खेलना भी फिलहाल संदेह में बना हुआ है। 2022 से केकेआर का हिस्सा रहे हर्षित आगामी सीजन के शुरुआती कई मुकाबले मिस कर सकते हैं। दरअसल, आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है। सर्जरी के बाद हर्षित को पूरी तरह फिट होने में लगभग 6 से 8 हफ्तों का समय लग सकता है। इसके बाद वह रिहैब प्रक्रिया शुरू करेंगे और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम करेंगे, जहां उनकी मैच-फिटनेस का आकलन किया जाएगा।

लंबी चोट से जूझ रहे हर्षित, आधे से ज्यादा सीजन पर खतरा

इन सभी चीजों में करीब 10 से 11 हफ्ते का समय लग सकता है। यानी इस हिसाब से हर्षित अगर फिट होकर लौटते भी हैं तो वह अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक फिट हो पाएंगे। बाकी उनकी रिकवरी कितनी जल्दी होती है इस पर निर्भर करेगा। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को होगा। यानी अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक हर टीम अपने 7-7 मैच करीब खेल चुकी होगी। यानी करीब आधे आईपीएल से कम से कम हर्षित बाहर हो सकते हैं।

हर्षित राणा की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पार्दीवाला ने की है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके घुटने के लेटरल मेनिस्कस का ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। सर्जरी के बाद घाव भरने और पर्याप्त रेस्ट लेने के बाद ही हर्षित अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू कर पाएंगे। गौरतलब है कि केकेआर ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले ही हर्षित राणा को रिटेन किया था, ऐसे में उनकी चोट टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है।

केकेआर का आईपीएल 2026 के लिए पूरा स्क्वाड

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles