37 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

थाईलैण्ड में हर्षिता तोमर और उमा चैहान करेगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

भोपाल। थाईलैण्ड के पटाया में 12 से 21 जुलाई 2017 तक होने वाली वल्र्ड आॅप्टमिस्ट सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोट्र्स अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर और उमा चैहान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वाटर स्पोट्र्स अकादमी की खिलाड़ी बेटियों के भारतीय टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी। संचालक ख्ेाल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी वाटर स्पोट्र्स अकादमी की खिलाड़ी बेटियों के भारतीय टीम में चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि हर्षिता तोमर ने एशियन सेलिंग चैम्पियनशिप-2015 में कांस्य पदक अर्जित किया था। जबकि उमा चैहान वर्तमान में राष्ट्रीय चैम्पियन है। उक्त दोनों खिलाड़ी वाटर स्पोट्र्स सेलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles