40.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

’ए’ डिवीजन बालिका वर्ग में हाॅकी हरियाणा ने हाॅकी उत्तराखण्ड को 10-0 से हराया

भोपाल। राजधानी में चल रही 7वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘ए’ डिवीजन बालिका वर्ग में आज 7 लीग मुकाबले खेले गए। आज ऐशबाग हाॅकी स्टेडियम पर पहला मुकाबला हाॅकी पंजाब विरुद्ध हाॅकी चण्डीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें हाॅकी चण्डीगढ़ ने पंजाब हाॅकी को 2-1 से पराजित किया। हाॅफ टाईम तक हाॅकी चण्डीगढ़ 1-0 से आगे थी। दूसरा मुकाबला हाॅकी पटियाला विरूद्ध मुम्बई हाॅकी एसोसिएशन लिमिटेड के मध्य खेला गया। जिसमें हाॅकी पटियाला ने मुम्बई हाॅकी एसोसिएशन लिमिटेड को 2-1 से पराजित किया। हाॅफ टाइम तक हाॅकी पटियाला 1-0 से आगे थी। तीसरा मुकाबला हाॅकी हरियाणा विरूद्ध हाॅकी उत्तराखण्ड के मध्य खेला गया। जिसमें हाॅकी हरियाणा ने हाॅकी उत्तराखण्ड को 10-0 से पराजित किया। हाॅफ टाइम तक हाॅकी हरियाणा 7-0 से आगे थी। आज का चैथा मुकाबला छत्तीसगढ़ हाॅकी विरूद्ध हाॅकी गंगपुर ओडिशा के बीच खेला गया। जिसमें हाॅकी गंगपुर ओडिशा ने छत्तीसगढ़ हाॅकी को 7-0 से शिकस्त दी।

इसी तरह ध्यानचंद हाॅकी स्टेडियम पर पहला मुकाबला हाॅकी झारखण्ड और हाॅकी कुर्ग के मध्य खेला गया। जिसमें हाॅकी झारखण्ड ने हाॅकी कुर्ग को 6-0 से पराजित किया। हाॅफ टाइम तक हाॅकी झारखण्ड 4-0 से आगे थी। दूसरा मुकाबला हाॅकी कर्नाटका और दिल्ली हाॅकी के बीच खेला गया। जिसमें हाॅकी कर्नाटका ने दिल्ली हाॅकी को 4-1 से पराजित किया। हाॅफ टाइम तक कर्नाटका की टीम 2-0 से आगे थी। तीसरा मुकाबला हाॅकी ओडिशा और दादरा एण्ड नागर हवेली हाॅकी एसोसिएशन के मध्य खेला जाना था। परन्तु दादरा एण्ड नागर हवेली हाॅकी एसोसिएशन टीम की अनुपस्थिति में हाॅकी ओडिशा को वाॅक ओवर दिया गया। ध्यानचन्द हाॅकी स्टेडियम पर आज का अंतिम मुकाबला हाॅकी यूनिट आॅफ तमिलनाडु और हाॅकी महाराष्ट्र के बीच खेला गया। जिसमें हाॅकी हाॅकी महाराष्ट्र ने हाॅकी यूनिट आॅफ तमिलनाडु को 5-0 से हराया। हाॅफ टाइम तक हाॅकी महाराष्ट्र 1-0 से आगे थी।
आज के मैच
प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘ए’ डिवीजन बालिका वर्ग में ऐशबाग हाॅकी स्टेडियम पर 08 मई को प्रातः 7.30 बजे उत्तर प्रदेश हाॅकी विरुद्ध हाॅकी चण्डीगढ़, 9.00 बजे हाॅकी भोपाल विरूद्ध हाॅकी उत्तराखण्ड, 3.00 बजे स्पोट्र्स अथारटी आॅफ इंडिया (साई) विरूद्ध हाॅकी कुर्ग तथा सांय 4.30 बजे मध्य प्रदेश हाॅकी अकादमी विरूद्ध दादरा एण्ड नागर हवेली हाॅकी एसोसिएशन के मध्य मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles